आपकी उम्र क्या है

अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर तैयार था। जिस व्यक्ति का ऑपरेशन होना था, डॉक्टर ने उससे पूछा -

डॉक्टर: आपकी उम्र क्या है?
मरीज़: 28 साल।

डॉक्टर: डॉक्टर से उम्र छिपाना ठीक नहीं है।
मरीज़: 32 साल।

डॉक्टर: एनेस्थीसिया के लिए सही उम्र जानना बहुत ज़रूरी है, नहीं तो बाद में दिक्कत हो सकती है।
मरीज़: ज़्यादा से ज़्यादा 37 साल।

डॉक्टर: अगर उम्र के हिसाब से दवा की मात्रा कम हुई तो दर्द होगा, ज़्यादा हुई तो किडनी पर असर पड़ेगा।
मरीज़: 42 साल, एक दिन भी ज़्यादा नहीं डॉक्टर!

डॉक्टर: मुझे शक हो रहा है, एक बार फिर सोच लो।
मरीज़: यक़ीन मानिए डॉक्टर, 48 साल! अब अगर मर भी गया तो गया, लेकिन एक दिन भी और नहीं बढ़ा सकता!

Comments